फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वीकेंड पर मैक्लोडगंज पर्यटकों से गुलजार

विज्ञापन
मैक्लोडगंज में वीकेंड पर उमड़ी भीड़।
विज्ञापन
मैक्लोडगंज। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़ से पर्यटन कारोबारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। धर्मशाला में आईपीएल मैचों के उपरांत पर्यटकों की आमद में खासी कमी आई थी, लेकिन धीरे-धीरे अब मैक्लोडगंज में पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ने लगा है। पंजाब सहित अन्य राज्यों में गर्मियों की छुट्टियां हैं और प्रचंड गर्मी से निजात के लिए पर्यटक पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि, जिला कांगड़ा में भी कई क्षेत्रों में काफी गर्मी पड़ रही है, लेकिन धर्मशाला-मैक्लोडगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम जिले के अन्य क्षेत्रों मुकाबले बेहतर है, जिसका आनंद लेने पर्यटक यहां आ रहे हैं। पिछले वीकेंड पर क्षेत्र के होटलों में आक्यूपेंसी 50 से 70 फीसदी रही थी, जबकि रविवार को आक्यूपेंसी 80 फीसदी होने से पर्यटन कारोबारी इसे आगामी दिनों के लिए अच्छा संकेत मान रहे हैं। होटल कारोबारियों के साथ टैक्सी, ऑटो और छोटे-छोटे दुकानदार भी वीकेंड और रविवार को मैक्लोडगंज के बाजारों में पर्यटकों की चहलकदमी को देखते हुए अच्छे कारोबार की उम्मीद से हैं।
- वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को क्षेत्र के होटलों में आक्यूपेंसी 80 फीसदी के लगभग रही। उम्मीद है कि इस माह कारोबार अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- राहुल धीमान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला

मैक्लोडगंज में वीकेंड पर उमड़ी भीड़।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें