फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मटौर-कोहाला सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त, परेशानी

Mon, 13 Jul 2026 02:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बारिश से मटौर-कोहाला सड़क के धंसने पर लगाया चूना। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। लगातार हो रही बारिश के कारण मटौर-कोहाला सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। कई जगह सड़क धंसने से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर दोपहिया और छोटे वाहनों के लिए इस मार्ग पर सफर जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन

बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाने से क्षतिग्रस्त हिस्से दिखाई नहीं देते जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्राम पंचायत प्रधान रंजना और उपप्रधान रविंद्र सिंह ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों से इस मार्ग पर पूरी सावधानी बरतने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें