फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पुलिस के पहरे में हुआ विवाहिता का अंतिम संस्कार, आरोपी पति गिरफ्तार

Tue, 21 Jul 2026 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला अस्पताल परिसर में विवाहिता के पोस्टमार्टस के दौरान विलाप करते मायके पक्ष के लोग। -स्र
विज्ञापन
धर्मशाला। दाड़ी क्षेत्र में विवाहिता नंदा शर्मा (34) द्वारा फंदे से लटककर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति अशोक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को मृतका का अंतिम संस्कार पुलिस के कड़े पहरे में शीला स्थित मांझी खड्ड श्मशान घाट में किया गया, जहां उनकी बेटी ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

इससे पहले शव घर पहुंचने पर मायका पक्ष के लोग अंतिम संस्कार ससुराल के आंगन में ही करने की जिद पर अड़ गए थे, जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर शांत कराया। बता दें कि रविवार को पूर्व दाड़ी क्षेत्र में नंदा शर्मा का शव फंदे से लटकता हुआ मिला था। परिजन उसे अचेत अवस्था में धर्मशाला अस्पताल लाए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। जांच के दौरान पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है कि ‘मेरी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है’। पुलिस इस सुसाइड नोट की सत्यता की जांच फोरेंसिक हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से करवाएगी। बता दें कि मौत के बाद ही परिजनों ने दामाद पर बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप में प्रताड़ित करने का आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि मायके पक्ष की शिकायत पर प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है और पुलिस सुसाइड नोट, फोरेंसिक जांच व परिजनों के बयानों के आधार पर सभी बिंदुओं पर गहनता से तफ्तीश कर रही है।

मायके वाले बोले-प्रताड़ना से तंग आकर की आत्महत्या
मृतक नंदा शर्मा ने भटोली फकोरियां निवासी भाई वैभव शर्मा और माता रंजू शर्मा ने आरोप लगाया है कि नंदा ने पति की मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने का कदम उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही आरोपी पति पैसों की मांग को लेकर उसे ताने मारता था और जरूरत का सामान भी नहीं देता था। उन्होंने कई बार ऑनलाइन और नकद पैसे उसे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें