फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मंडी ने हॉकी फाइनल में कांगड़ा को हराया

Wed, 30 Jul 2025 06:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
हॉकी की विजेता टीम काे सम्मानित करते मुख्यातिथि और अन्य। -संवाद
विज्ञापन
कांगड़ा। विकास खंड कांगड़ा की जमानाबाद पंचायत में सात दिवसीय मिंजर मेले के दूसरे दिन मंगलवार को सीनियर वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया। फाइनल मुकाबले में मंडी की टीम ने कांगड़ा को 2–0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। जूनियर और सीनियर वर्ग की विजेता और उपविजेता टीमों को नकद राशि, ट्रॉफी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दोपहर बाद जूनियर वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिताएं हुईं। बुधवार को जूनियर और सीनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। मेले में बतौर मुख्य अतिथि कांगड़ा के प्रमुख व्यवसायी और समाजसेवी नरेश बाहू रहे। मेला कमेटी के प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि मिंजर मेले का आयोजन लगभग 40 वर्षों से हो रहा है। पहले यह दो दिन तक मनाया जाता था, लेकिन अब सात दिन तक चलता है।
हिमाचल में मिंजर मेले का आयोजन केवल कांगड़ा और चंबा में होता है। मेले के दौरान दो मिंजर नाइट्स भी आयोजित होती हैं, जिनमें स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाती है। इस अवसर पर मेला कमेटी के सचिव विपिन कुमार, प्रमोद सिंह, ओम प्रकाश, अक्षय, हरनाम, दीप, संजीव, सुनील, रवि, रमेश, सुरेंद्र कुमार, अमरजीत सिंह, हरजीत (लबली) और चंद्रमणि समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें