मालविका पठानिया को इंटैक का उपाध्यक्ष मनोनीत करते हुए। स्रोत: जागरूक पाठक
जसूर (कांगड़ा)। भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत ट्रस्ट (इंटैक) की गवर्निंग काउंसिल की बैठक दिल्ली में आयोजित हुई। इसमें मालविका पठानिया को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव संगठन के अध्यक्ष अशोक जैराज ठाकुर ने रखा। उन्होंने कहा कि मालविका पठानिया का 42 वर्षों का अनुभव संगठन के लिए उपयोगी साबित होगा।
उन्होंने बताया कि उनके जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों से इंटैक की योजनाएं गांव-गांव तक पहुंचेंगी और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को मजबूती मिलेगी। पूर्व अध्यक्ष एसके मिश्रा (सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी) ने भी उनके कार्यों की सराहना की। मालविका पठानिया ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए गर्व की बात है। बैठक में मणिकोंडा और धर्मेंद्र कंवर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया। हर्षा भोगले को वित्त समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया। संवाद
मालविका पठानिया को इंटैक का उपाध्यक्ष मनोनीत करते हुए। स्रोत: जागरूक पाठक