फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कलेड़ के सचिन ने जीता त्रिलोचन महादेव मेला दंगल

Sun, 19 Apr 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
योल क्षेत्र के बनोरडू गांव में आयोजित छिंज मेले में विजेता पहलवानों को सम्मानित करते ​हुए आयोजक
विज्ञापन
योल (कांगड़ा)। क्षेत्र के बनोरड़ू गांव में आयोजित दो दिवसीय त्रिलोचन महादेव मेला रविवार को संपन्न हुआ। मेले का मुख्य आकर्षण कुश्ती दंगल रहा। बड़ी माली के मुकाबले में कलेड़ के पहलवान सचिन ने अमृतसर अटारी के छिंदा को पराजित कर माली अपने नाम की। विजेता पहलवान को मेला कमेटी की ओर से 12 हजार और उपविजेता को 9 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा मेले के दौरान वॉलीबाल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए खेल भावना का परिचय दिया। मेला कमेटी के प्रधान सुभाष सहित सदस्य विनोद, ओमप्रकाश, सुरेश शास्त्री, अजय, राजिंद्र, अनूप और प्यार चंद ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों के सहयोग के लिए आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें