फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा में प्रचंड गर्मी के कारण बड़े हीट स्ट्रोक के मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में प्रचंड गर्मी के चलते हीट स्ट्रोक के मामले बढ़ रहे हैं। जिले में गर्मी के रविवार तक 36 हीट स्ट्रोक के मामले सामने आए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि अभी तक माइलड हीट स्ट्रोक के मामले जिले में आए है किसी को भी जान का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रचंड गर्मी को देखते ही के जिले के सभी अस्पतालों में गर्मी प्रासंगिक कमरे बना दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण लोगों में घबराहट, बेचैनी और बेहोशी जैसे लक्षण नजर आ रहे है, जिसके बाद मरीज अस्पतालों के चक्कर लगा रहे है। बताया कि गर्मी के कारण लोग डिहाइड्रेशन से हो रहे ग्रस्त हो जाते है जिससे वे बीमार पड़ रहे हैं। हीट स्ट्रोक में बेहोशी आना भी इसका प्रारंभिक लक्षण रहता है।
विज्ञापन


लक्षण-
तेज सिरदर्द होना
चक्कर आना और सिर घूमना
गर्मी होने पर भी पसीना न आना
लाल, गर्म और सूखी त्वचा होना
मांसपेशियों में कमजोरी या दर्द महसूस देना

बचाव कैसे करें
- ठंडे पानी से स्नान करें और पर्याप्त मात्रा में आराम करें
- हल्का और तरल पौष्टिक भोजन ले
- मौसमी फल ककड़ी, तरबूज, खरबूजा, नारियल का सेवन करें
- शर्बत, शिकंजी, छाछ और अन्य तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करें
- हल्के रंग के कपड़े पहने
- धूप से बचाव के लिए छाता या टोपी लगाएं
- कोई समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें