फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: राखी मेकिंग प्रतियोगिता में महक, कनिका और ईशानी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ राखी मेकिंग प्रतियोगिता के साथ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डॉ. आरएस गिल के मार्गदर्शन में करवाया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ उनमें टीम भावना विकसित करना रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 69 छात्राओं ने पंजीकरण करवाया। छात्राओं ने विभिन्न सामग्रियों से आकर्षक और रंग-बिरंगी राखियां तैयार कर अपनी कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। विशेष रूप से इन हस्तनिर्मित राखियों को देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों को भेजा जाएगा, जिससे उनके प्रति आभार व्यक्त किया जा सके। प्रतियोगिता का निर्णायक कार्य हॉस्टल वार्डन प्रो. बबिता चम्बियाल ने किया। इस दौरान प्रथम स्थान पर महक, कनिका और इशानी, दूसरे स्थान पर साधना ठाकुर, प्रिया शर्मा व अंकिता रहीं, जबकि तीसरा स्थान पर तनिषा व चेतना ने हासिल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें