फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बिना जानकारी बना दिया गारंटर, अब नहीं मिल रहा ऋण

Mon, 04 May 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। पुलिस थाना भवारना क्षेत्र में एक युवक ने खुद को बिना जानकारी ऋण का गारंटर बनाए जाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को इस बारे में शिकायत दी है। युवक ने बताया कि गारंटर बनने के बाद उसकी परेशानी बढ़ गई है और बैंक से ऋण नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि वर्ष 2022 में फाइनेंस कंपनी से एक वाहन के लिए करीब 17 लाख रुपये का ऋण लिया था। इसके बाद वर्ष 2024 में कंपनी के एक मैनेजर ने नगरोटा बगवां निवासी व्यक्ति को कार फाइनेंस करवाई जिसमें उन्हें गारंटर बना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद वर्ष 2025 में वह फाइनेंस कंपनी के पास दूसरी गाड़ी के लिए ऋण लेने पहुंचे तो उन्हें इस बारे में जानकारी मिली। कंपनी ने बताया कि वह पहले से ही किसी अन्य ऋण में गारंटर है जिसके चलते उसे नया ऋण नहीं दिया जा सकता।
इसके बाद उन्होंने संबंधित फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से संपर्क किया। मैनेजर ने उन्हें आश्वासन दिया कि आवेदन देने पर उनका नाम गारंटर से हटा दिया जाएगा। इस पर शिकायतकर्ता ने कंपनी कार्यालय जाकर लिखित आवेदन भी दिया लेकिन अब तक उसका नाम ऋण से नहीं हटाया गया है। पीड़ित ने मांग की है कि उन्हें ऋण से गारंटर के रूप में हटाया जाए जिससे भविष्य में वित्तीय समस्याओं का सामना न करना पड़े। उधर, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस जांच के दौरान मामला सिविल प्रकृति का पाया गया। शिकायतकर्ता को सलाह दी है कि वह इस संबंध में बैंक या न्यायालय के माध्यम से उचित कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें