फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लव शर्मा ने जीती छोटी कुश्ती, कबड्डी में परागपुर विजेता

Wed, 15 Jan 2025 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बड़ूहीं व परागपुर के बच्चों के मध्य चल रहा कबड्डी मैच।
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। परागपुर में मंगलवार को छोटी कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवा दंगल कमेटी अपर परागपुर की ओर से हुए इस आयोजन में आसपास के क्षेत्र के बच्चों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

छोटी कुश्ती के विजेता लव शर्मा को 1,100 रुपये और उपविजेता हन्नी को 501 रुपये की धनराशि इनाम स्वरूप दी गई। वहीं, कबड्डी की विजेता टीम परागपुर को 1,100 रुपये और उपविजेता टीम बड़ूईं को 1,000 रुपये की धनराशि दी गई। दंगल कमेटी के सदस्य दीपक पटियाल ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना को बढ़ावा देना और उन्हें प्रतिस्पर्धी मंच प्रदान करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें