फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लुधियाना के चालक का डमटाल में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत पंजाब निवासी एक 26 वर्षीय वाहन चालक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। शव डमटाल-भदरोआ सड़क पर डंगे के नीचे पाया गया। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान उसके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर की गई है। वह पंजाब का लुधियाना निवासी सुखविंद्र सिंह और पेशे से वाहन चालक बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को करवाया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें