राजा का तालाब (कांगड़ा)। पुलिस थाना रैहन के अंतर्गत नकोदर क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के घर से चरस और अवैध शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नकोदर निवासी अनिल कुमार उर्फ भीमा पुत्र कुलदीप सिंह के रिहायशी मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस को मकान से 55 ग्राम चरस और 20 लीटर अवैध देसी शराब (लाहण) बरामद हुई। पुलिस ने नशीले पदार्थों को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने कहा कि आरोपी अनिल कुमार के खिलाफ पुलिस थाना रैहन में एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। संवाद