फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: राजा का तालाब में लो वोल्टेज से खराब हो रहे उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। राजा का तालाब और इसके आसपास लगती लगभग पांच पंचायतों के लोग इन दिनों विद्युत आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं। पर्याप्त मात्रा में वोल्टेज न होने की वजह से विशेषकर कस्बा राजा का तालाब के दुकानदार परेशान हैं। दुकानदारों का कहना है कि कम वोल्टेज के कारण उनके बिजली से चलने वाले उपकरण खराब हो रहे हैं। इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। दुकानदार दौलत राम ने बताया कि वोल्टेज की समस्या के चलते उनका डी-फ्रीजर खराब हो गया। उन्हें करीब 40 हजार रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। डॉ. सुमित शर्मा का कहना है कि उनकी डेंटल मशीन भी खराब हो गई। व्यापार मंडल प्रधान बलजीत बड़ोतरा सहित अन्य दुकानदारों का कहना है कि अगर सर्दी में ऐसी स्थिति है तो गर्मी में हालत और भी गंभीर हो सकते हैं। इस विषय में विद्युत उपमंडल रैहन के सहायक अभियंता रंजीत शर्मा ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या विभाग के संज्ञान में है। एस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


इस विषय में स्थानीय विधायक और राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया का कहना है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने 2024 में फतेहपुर दौरे के दौरान तलाड़ा में 33 केवी सब स्टेशन स्थापित करने की घोषणा की थी।जिसके बजट का प्रावधान हो चुका है।वहीं टेंडर प्रक्रिया भी हो चुकी है।तलाड़ा या आस पास यहां कहीं भूमि की उपलब्धता होगी। वहां 18 माह में 33 केवी सब स्टेशन को स्थापित कर दिया जाएगा। इससे कस्बा राजा का तालाब और साथ लगती अन्य पंचायत के लोगों की लो वोल्टेज की समस्या और आपूर्ति की समस्या पूर्ण रूप से हल हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें