फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आधी रात में छह घरों के ताले तोड़ उड़ाए नकदी और जेवरात

Tue, 07 Jan 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
लंबागांव की   हारसी पंचायत के तरेफड़ गांव में चोरों ने घरों में चोरी के बाद​ ​बिखेरा सामान। - फोटो : जिला पंचायत सदस्य मनोज गुप्ता की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। विकास खंड लंबागांव के तहत आती ग्राम पंचायत हारसी के तरेफड़ में रविवार रात एक साथ छह घरों के ताले चोरों ने तोड़े। इनमें से चोर चार घरों से नकदी और जेवरात उड़ा ले गए, जबकि एक घर में चोरों को कुछ नहीं मिला था।
विज्ञापन

इसके अलावा एक घर में एक बुजुर्ग महिला के शोर मचाने के बाद चोर वहां से भाग निकले। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, इस दौरान चोर कितनी नकदी और जेवरात ले उड़े हैं, इसका पता जब घर के मालिक घर पहुंचेंगे, उसके बाद ही चल सकेगा। लंबागांव पुलिस में अज्ञात लोगों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
एक ही रात में छह घरों के ताले टूटे जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हारसी पंचायत के तरेफड़ गांव जिन छह घरों के ताले टूटे हैं, इन छह घरों में से एक ही घर में परिवार मौजूद था, जबकि अन्य घरों में परिवार घर पर नहीं थे। इन घरों के मालिक बीमारी के कारण बाहर गए थे और कुछ नौकरी के कारण बाहर रहते हैं। इसके अलावा अज्ञात चोर पांच घरों के ताले तोड़ने के बाद जैसे ही रविवार रात करीब दो बजे 65 वर्षीय सुमना देवी के घर का ताला तोड़ने पहुंचे तो बुजुर्ग ताला तोड़ने की आवाज के साथ ही जाग गई और अपनी बहु को आवाज लगाई, जिसके बाद चोर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

इसके बाद इस घटना की जानकारी गांव के कैप्टन पुरुषोत्तम चंद ने पंचायत प्रधान ओंकार सिंह को दी। पंचायत प्रधान ने इसकी सूचना संबंधित घरों के मालिकों को देने के साथ लंबागांव पुलिस को सूचित किया। डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा ने बताया कि लंबागांव पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मौके का मुआयना करके अपनी आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें