फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चंदपुर होल्टा में फंदे में फंसा तेंदुआ किया रेस्क्यू

Sat, 14 Mar 2026 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। होल्टा चंदपुर के पास फंदे में फंसे नर तेंदुए को रेस्क्यू किया गया है। तेंदुए को फंसा देख स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे क्षेत्र में घेराबंदी की। इसके बाद धौलाधार नेचर पार्क गोपालपुर की एक दल घटनास्थल पर पहुंचा। दल ने तेंदुए को बेहोश (ट्रैंक्विलाइज) किया और रेस्क्यू किया।
विज्ञापन

प्रारंभिक निरीक्षण में तेंदुए के शरीर पर चोटों के निशान पाए। रेस्क्यू के बाद तेंदुए को उपचार एवं चिकित्सकीय निगरानी के लिए वन्यजीव बचाव केंद्र में स्थानांतरित किया गया है, जहां उपचार के बाद उसे जंगल छोड़ दिया गया।

डीएफओ पालमपुर डॉ. संजीव कुमार ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी क्षेत्र में वन्यजीव दिखाई दें तो स्वयं निकट जाएं। तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें