फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: देहरा में मकर संक्रांति पर नवाजे वकील

Wed, 15 Jan 2025 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। मकर संक्रांति के अवसर पर परिवार संगठन देहरा के तहत वकीलों की ओर से हवन करवाया गया। कार्यक्रम में जिन वकीलों ने वकालत के 40 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं, उन्हें शॉल देकर सम्मानित किया। इसके उपरांत सारे वकीलों ने मकर संक्रांति के अवसर पर सामूहिक खिचड़ी में भी भाग लिया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट अभिषेक पाधा ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और इस दौरान हम दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर बढ़ते हैं और यह मानते हैं कि लोक कल्याण में हम अपनी भूमिका को सार्थक रूप में निभाएं।
इस दौरान बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता हितेश चंद्र उप्पल, कृष्ण कुमार सरमाई, हर कृष्ण गोपाल डोगरा, गुलशन राय, अनिल राणा, अरविंद प्रभाकर, अमित राणा और बार काउंसिल हिमाचल प्रदेश के सदस्य अरविंद धीमान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें