फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमानी चामुंडा मंदिर के लिए बने मास्टर प्लान : प्रवीण

Wed, 15 Jan 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व विधायक एवं इंसाफ संस्था के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने मुख्यमंत्री से आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के लिए भी मास्टर प्लान तैयार करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि बतौर विधायक उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से इस मंदिर का चामुंडा नंदिकेश्वर मंदिर न्यास के साथ विलय करवाया था।
विज्ञापन

उसके बाद ही मंदिर के भवन का प्राकलन, रास्ते का निर्माण, रज्जू मार्ग का सर्वे और हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हुई थी। रास्ते का काम अधर में लटक कर रह गया है, जबकि मंदिर भवन का लंबे समय से कछुए की चाल की तरह काम चल रहा है।
पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री से कहा कि इंसाफ संस्था ने ही स्थानीय पंचायत बड़सर के सहयोग से वीएमजेएसवाई के अंतर्गत 10 किलोमीटर लंबे इस मंदिर के पैदल रास्ते पर सोलर लाइटें लगवाई हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिला कांगड़ा को पर्यटन की राजधानी बनाने की घोषणा की है, उस दृष्टि से सरकार रुचि ले तो यह मंदिर भी वैष्णो माता मंदिर की तरह जिला कांगड़ा का सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटन स्थल बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें