फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में चरमराई कानून-व्यवस्था, देवभूमि बनी क्राइम जोन : विश्व चक्षु

Wed, 15 Apr 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। भाजपा के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कड़ा प्रहार करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होंने कहा कि देवभूमि अब धीरे-धीरे क्राइम जोन में तब्दील होती जा रही है।
विज्ञापन

सरकाघाट जैसे शांत क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई हत्या और चंबा में अवैध कटान रोकने गई वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमले ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है।
विश्व चक्षु ने स्पष्ट किया कि आज प्रदेश का हर नागरिक अपनी और विशेषकर अपनी बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर गहरे असमंजस और चिंता में है। क्योंकि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्हें न तो पुलिस का भय है और न ही कानून का सम्मान।
उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर नशा माफिया पूरे प्रदेश को अपनी गिरफ्त में ले रहा है और दूसरी ओर सरेआम हो रही हिंसा अराजकता का प्रमाण है, जो पूरी तरह से सरकार की प्रशासनिक विफलता को दर्शाती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें