फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सत महाजन की शताब्दी जयंती पर ‘सत की रसोई’ का आगाज

Wed, 25 Nov 2026 04:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नूरपुर अस्पताल में अपने परिवार के सदस्यों संग लंगर सेवा करते अजय महाजन।फोटो स्त्रोत:सँवाद
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। पूर्व विधायक अजय महाजन ने अपने पिता सत महाजन की शताब्दी जयंती के उपलक्ष्य में गुरु पर्व पर नूरपुर सिविल अस्पताल में ‘सत की रसोई’ सेवा शुरू की। सत महाजन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शुरू की गई इस पहल के तहत अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को लंगर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

अजय महाजन ने बताया कि अब हर महीने के दूसरे और चौथे सोमवार को अस्पताल परिसर में जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों को भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अस्पताल में उपचाराधीन कोई भी जरूरतमंद भूखा न रहे।
उनके पिता सत महाजन ने ही नूरपुर अस्पताल का नींव पत्थर रखा था और इसका उद्घाटन भी किया था। ऐसे में उनकी शताब्दी जयंती पर इसी अस्पताल में सेवा कार्य शुरू करना परिवार के लिए विशेष महत्व रखता है। यह सेवा निरंतर जारी रहेगी और शताब्दी वर्ष के दौरान अन्य समाज कल्याण के कार्य भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें