फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लड़कियों को कैंसर रोधी टीका लगवाने का आखिरी मौका

Sat, 30 May 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सर्विकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 14-15 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों को मुफ्त टीके लगवाने का अब अंतिम अवसर है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने बताया कि यह विशेष अभियान 31 मई को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद 15 वर्ष की आयु पार करने वाली लड़कियों को यह टीका लगाने का अवसर नहीं मिलेगा।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जिले में 15 लड़कियों ने टीका लगवाया, जिसके साथ ही कुल संख्या 1370 हो गई है। सीएमओ ने अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की है कि वे 31 मई तक सभी पात्र लड़कियों का टीकाकरण सुनिश्चित करने में सहयोग करें।
विज्ञापन

डॉ. अजय अत्री ने बताया कि महिलाओं में लंबे समय तक संक्रमण रहने के कारण सर्विकल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। लगभग 99.7 प्रतिशत मामलों में इसका कारण यही पाया गया है। एक अध्ययन के अनुसार प्रति एक लाख महिलाओं में लगभग 14 महिलाएं इससे प्रभावित होती हैं। उन्होंने बताया कि ब्रैस्ट कैंसर के बाद सर्विकल कैंसर महिलाओं में सबसे अधिक पाया जाने वाला कैंसर है, इसलिए इससे बचाव के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें