फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला अस्पताल में जल्द शुरू होंगे लेप्रोस्कोपी से ऑपरेशन

विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित धर्मशाला अस्पताल की खबर। अमर उजाला
विज्ञापन
खबर का असर...
विज्ञापन

नई कोटरी लीड खरीदेगा अस्पताल प्रशासन, अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
मशीन खराब होने से धर्मशाला अस्पताल में अटके पड़े हैं पथरी- हर्निया के ऑपरेशन


अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में लेप्रोस्कोपी मशीन खराब होने से प्रभावित हो रहे ऑपरेशनों को जल्द शुरू करने की तैयारी है। अस्पताल प्रशासन ने मशीन के लिए नई कोटरी लीड खरीदने और खराबी दूर करवाने का फैसला लिया है। इससे पथरी, अपेंडिक्स और हर्निया के मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।
लेप्रोस्कोपी मशीन में खराबी के कारण अस्पताल में पथरी, अपेंडिक्स और हर्निया के ऑपरेशन नहीं हो पा रहे थे। इसके चलते मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। कई मरीज ऑपरेशन के इंतजार में थे, जबकि कुछ को दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा था। इस समस्या को अमर उजाला ने 10 नवंबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मशीन को दुरुस्त करवाने की दिशा में कदम उठाया है। प्रशासन ने स्टाफ को नई कोटरी लीड खरीदने के निर्देश दिए हैं। लीड उपलब्ध होने और मशीन की मरम्मत के बाद ऑपरेशन की सुविधा दोबारा शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-
धर्मशाला अस्पताल की लेप्रोस्कोपी मशीन की कोटरी लीड खरीदने के लिए कह दिया है। जल्द लीड आ जाएगी और अस्पताल में ऑपरेशन शुरू हो जाएंगे। इससे मरीजों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
-डॉ. अनुराधा शर्मा, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें