फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कटोरा पंचायत में भूस्खलन से मकान को खतरा

Sun, 24 Aug 2025 05:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कटोरा में भूस्खलन के कारण मकान की दीवार तक पहुंचा मलबा। -स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। कटोरा पंचायत में भारी बरसात से हुए भूस्खलन ने दिनेश गुलेरिया के मकान को खतरे की स्थिति में ला दिया है। मकान मालिक ने बताया कि पहाड़ी से लगातार मलबा गिरकर उनके घर तक पहुंच रहा है। पिछले वर्ष भी बरसात के दौरान यही स्थिति बनी थी।
विज्ञापन

गुलेरिया ने पंचायत प्रधान से मांग की है कि भूस्खलन को आपदा प्रबंधन में शामिल कर डंगा का निर्माण करवाया जाए, ताकि घर को खतरा न रहे। इस पर पंचायत प्रधान अंजू देवी ने बताया कि मकान के पास डंगे के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है और बरसात थमते ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें