फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: इंडोर स्टेडियम के लिए उपयुक्त पाई गई जमीन

Wed, 02 Sep 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम अब ऐतिहासिक मैदान की जगह झुंगा देवी में बनने की उम्मीद जगी है। खेल विभाग ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ नई प्रस्तावित जगह का संयुक्त निरीक्षण कर लिया है।
विज्ञापन

जमीन को निर्माण के लिए उपयुक्त पाया गया है। स्थल निरीक्षण के बाद अब अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) और जमीन को खेल विभाग के नाम हस्तांतरित करने की औपचारिक कवायद तेज कर दी गई है।
पहले इस स्टेडियम का निर्माण जयसिंहपुर के ऐतिहासिक मैदान में प्रस्तावित था लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया था। लोगों का तर्क था कि यह मैदान क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहर और खेल गतिविधियों का मुख्य केंद्र है जिससे इसकी मूल पहचान को नहीं बदला जाना चाहिए।
विज्ञापन


20 करोड़ के बजट से होगा निर्माण
प्रदेश सरकार ने इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस परियोजना के तहत खेल विभाग की ओर से करीब 3.5 करोड़ रुपये पहले ही लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के पास जमा करवाए जा चुके हैं। जमीन की सभी कागजी औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण को धरातल पर गति मिलने की उम्मीद है।
-
झुंगा देवी में प्रस्तावित स्थल का संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया है। जमीन से संबंधित विभागों से एनओसी लेने की प्रक्रिया चल रही है। एनओसी मिलने के बाद जमीन को खेल विभाग के नाम करवाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद इंडोर स्टेडियम के निर्माप्के लिए आगामी प्रक्रिया शुरू होगी। -रवि शंकर, जिला खेल अधिकारी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें