परागपुर (कांगड़ा)। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत नलसुहा के युवाओं हर्ष, राजेश, सोमेश, अभिषेक, सौरभ और प्रयांश ने नशे से दूर रहने और युवाओं का खेल की तरफ ध्यान आकर्षित करने के लिए बाबा ब्लोटू क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया।
लगभग 15 दिन चले इस टूर्नामेंट में करीब 17 टीमों ने भाग लिया। रविवार को टीम नलसुहा और लग ठाकरा के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें लग ठाकरा टीम ने 24 रनों से जीत प्राप्त करके विनर ट्रॉफी व 11000 रुपये इनाम अपने नाम किया व नलसुहा टीम 8100 रुपये व ट्राफी के साथ रनरअप रही। इस मौके मुख्यातिथि प्रधान नलसुहा, बीडी कश्यप, जगत राम, गौरव सोनी, कश्मीर एंव अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।