फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चिट्टा के साथ पकड़ा आरोपी 14 दिन के लिए भेजा जेल

Tue, 18 Feb 2025 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। पुलिस थाना लंबागांव की टीम की ओर से 14 फरवरी को भंगेतर पंचायत के तरेहला गांव में चिट्टा के साथ पकड़े आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा ने बताया कि आरोपी अनिल कुमार निवासी गुग्गा सलोह तहसील पालमपुर को तीन दिन की पुलिस रिमांड के बाद सोमवार को जयसिंहपुर न्यायालय में पेश किया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 14 फरवरी की रात्रि को लंबागांव पुलिस की टीम शिवनगर की ओर गश्त पर जा रही थी। इस दौरान भंगेतर पंचायत के तरेहला गांव के पास शिवनगर की तरफ से आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया।
इस दौरान वह भागने लगा और भागते-भागते आरोपी ने एक लिफाफा फेंका। पुलिस ने उसी समय युवक को भी पकड़ा और फेंके गए लिफाफे की जांच करने पर उससे 8.42 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें