फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भारी बारिश से कच्चा घर ढहा, बुजुर्ग महिला और पोती घायल

विज्ञापन
फतेहपुर की पंचायत सुनहारा के गांव बडियाली में गिरा कच्चा मकान। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। उपमंडल फतेहपुर की सुनहारा पंचायत के बडियाली गांव में बुधवार देर रात भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया। हादसे में करीब 80 वर्षीय रमेशा और उनकी पोती घायल हो गईं।
विज्ञापन

दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल फतेहपुर पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रमेशा की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया, जबकि उनकी पोती का उपचार फतेहपुर अस्पताल में जारी है।
परिवार की सदस्य सुनीता ने बताया कि रात करीब 12 बजे मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद घर के भीतर मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान नसीब सिंह ने बताया कि हादसे में परिवार को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आपदा राहत के तहत परिवार के लिए मकान स्वीकृत हुआ था लेकिन अब तक उसकी एक भी किस्त जारी नहीं की गई है।
उधर, एसडीएम फतेहपुर रमन कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशासन ने मामले का संज्ञान ले लिया है और नियमानुसार पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें