फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मातृ-शिशु अस्पताल शुरू नहीं हुआ तो 2 अक्तूबर से भूख हड़ताल

Sat, 08 Aug 2026 12:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा के अध्यक्ष अकिल बख्शी ने नूरपुर की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अकिल बख्शी ने कहा कि यदि दो माह के भीतर मातृ एवं शिशु अस्पताल पूरी तरह शुरू नहीं हुआ तो 2 अक्तूबर से सभा अस्पताल के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेगी।
जसूर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने सरकार और जनप्रतिनिधियों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के दावे अब तक धरातल पर नहीं उतर पाए हैं। मातृ एवं शिशु अस्पताल नूरपुर क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग है लेकिन अभी तक इसे पूरी तरह शुरू नहीं किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में वेंटिलेटर, एंबुलेंस और अन्य जरूरी सुविधाएं भी पर्याप्त नहीं हैं। संगठन का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध नहीं बल्कि क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाना है।
विज्ञापन

विधायक रणवीर सिंह निक्का ने स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का वादा किया था, जो नहीं हुआ। वहीं, पूर्व विधायक अजय महाजन ने भी स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें