फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कुहाली के शेरा ने पीटी कैथल को हराकर जीता पट्ट का दंगल

Wed, 09 Apr 2025 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
भ्रान्ता पट्ट छिंज मेले में विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को इनाम देते मुख्यातिथि संजय सिंह चौहा
विज्ञापन
थुरल (कांगडा)। ग्राम पंचायत भ्रांता में तीन दिवसीय पट्ट छिंज मेले का समापन मंगलवार को हुआ। छिंज मेले का समापन मुख्यातिथि हिमाचल ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन संजय सिंह चौहान ने किया। छिंज मेले की बड़ी माली के विजेता शेरा पहलवान कुहाली ने पीटी पहलवान कैथल को हराया। मुख्यातिथि ने माली विजेता शेरा पहलवान को 31 हजार रुपये और गुर्ज, जबकि उपविजेता पीटी पहलवान को 21 हजार रुपये इनाम दिया।
विज्ञापन


मुख्यातिथि ने मेला कमेटी को 5100 रुपये दिए। इस मौके पर थुरल जिला पार्षद राजेश धीमान, मेला कमेटी प्रधान वीर सिंह चौहान, भ्रांता पंचायत प्रधान राज धीमान कुलदीप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें