फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कोतवाली के फव्वारा चौक का 70 लाख रुपये से होगा सौंदर्यीकरण

Sat, 19 Apr 2025 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कोतवाली बाजार के फव्वारा चौक के सौंदर्यीकरण के कार्य ने गति पकड़ ली है। चौक पर पुराने भवनों को गिराने का कार्य पूर्ण हो गया है। रामलीला मंच को गिराने के बाद अब विभाग ने यहां उद्यान विभाग की सरकारी दुकान (विक्रय केंद्र) को भी गिरा दिया है। यहां पर अब नया फव्वारा बनेगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही सर्दियों के दिनों में धूप सेंकने और लोगों के बैठने के लिए उचित जगह बनाई जाएगी, जहां पर कुर्सियां और बैंच भी लगेंगे। साथ ही इस चौक के चारों तरफ स्टील की रैलिंग भी लगेगी। नगर निगम ने सौंदर्यीकरण के कार्य की डीपीआर तैयार की है। इस पर 70 लाख रुपये खर्च होंगे।
फव्वारा चौक कोतवाली बाजार का प्रमुख स्थल है। इस चौक पर कई वर्षों से रामलीला का मंचन भी होता है। लोहड़ी और होली समेत अन्य कई कार्यक्रम इस चौक पर होते हैं। हालांकि कुछ समय पहले भी यहां पर नया फव्वारा बनाया गया था, लेकिन इसे शहर के लोगों ने नकार दिया। अब नगर निगम धर्मशाला ने फिर से इस फव्वारा चौक के सौंदर्यीकरण का जिम्मा उठाया है। इसके लिए करीब 70 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने निर्माण कार्य को स्मार्ट सिटी प्रबंधन को सौंपा है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान लोनिवि एवं शहरी विकास विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने फव्वारा चौक पहुंचकर विकास कार्यों का जायजा लिया था। उन्होंने संबंधित विभाग को विकास कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए थे।
कोट्स:
कोतवाली बाजार के फव्वारा चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। यहां पर नया फव्वारा और लोगों के बैठने के लिए उचित जगह बनेगी। इसके लिए मास्टर प्लान तैयार है। करीब 70 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

-जफर इकबाल, आयुक्त, नगर निगम धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें