फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वॉलीबाल में कोसरी, कबड्डी में आलमपुर विजेता

विज्ञापन
जय​सिंहपुर में अंडर-19 छात्राओं की खेल कूद प्रतियोगिता के वॉलीबाल मैच में ​भिड़ते हुए ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
जालग/जयसिंहपुर/लंबागांव (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जालग में आयोजित जयसिंहपुर जोन की अंडर-19 छात्राओं की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबाल में कोसरी और कबड्डी में आलमपुर विद्यालय विजेता रहा। बैडमिंटन में जयसिंहपुर और खो-खो में कोटलू ने खिताब जीता, जबकि शतरंज में एम एकेडमी जयसिंहपुर विजेता रही। प्रतियोगिता में 26 स्कूलों की करीब 250 छात्राओं ने विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया।
विज्ञापन

वॉलीबाल के फाइनल में कोसरी ने धुपक्यारा को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। कबड्डी में आलमपुर ने एम एकेडमी जयसिंहपुर को मात दी। बैडमिंटन में जयसिंहपुर विजेता और अंद्रेटा उपविजेता रहा।
खो-खो में कोटलू ने टटैहल को हराकर पहला स्थान हासिल किया। शतरंज में एम एकेडमी जयसिंहपुर विजेता रही। समापन समारोह में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत डढवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्य रजनीश कुमार अत्री ने खिलाड़ियों को जीत से उत्साहित होकर आगे बढ़ने और असफल टीमों को अपनी कमियों से सीख लेकर अगले वर्ष बेहतर तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया।

जयसिंहपुर में अंडर-19 छात्राओं की खेल कूद प्रतियोगिता के वॉलीबाल मैच में भिड़ते हुए खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें