रैत (कांगड़ा)। द्रोणाचार्य कॉलेज में गीता जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह के सत्र में योग गुरु रंजीत सिंह ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ को गीता का ज्ञान दिया।
शाम के सत्र में चिन्मय तपोवन धर्मशाला से प्रकारशानंद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सही सोचना और सही की इच्छा रखना और इच्छा, ज्ञान, कर्म और कार्य शक्ति और ज्ञान के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर कार्यकारिणी निदेशक डॉ. बीएस पठनीय, प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा, राजेश राणा और विद्यार्थियों ने भाग लिया। संवाद