फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नागनपट्ट में खनियारा, शाहपुर और बंडी ने जीते फुटबाल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के समीप नागनपट्ट क्रिकेट मैदान में युवा क्लब बंडी की ओर से आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में शनिवार को तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में खनियारा ने साई कांगड़ा को 2-0 से मात दी। दूसरा मुकाबला खनियारा और शाहपुर के बीच बेहद कड़ा रहा। निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट में शाहपुर ने 3-1 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

वहीं, तीसरे मैच में मेजबान बंडी एफसी ने रैत को 2-0 से शिकस्त दी। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में दर्शक मुकाबलों का आनंद लेने मैदान में पहुंच रहे हैं। टूर्नामेंट के दौरान बीडीसी सदस्य ज्योति, नागनपट्ट पंचायत के प्रधान सुशील कुमार और उपप्रधान रवि कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका मनोबल बढ़ाया और खेल भावना से खेलने की सीख दी। इस मौके पर बीडीसी सदस्य ज्योति ने 2100 रुपये तथा प्रधान सुशील कुमार व उपप्रधान रवि कुमार ने संयुक्त रूप से 3100 रुपये की सहयोग राशि क्लब को भेंट की। मुख्यातिथियों ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसी खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं को मंच मिलता है और वे नशे से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें