फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मलोट बीट में फिर कटे खैर के पेड़

Sun, 11 Jan 2026 05:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
मलोट वन बीट में अवैध तरीके से काटा खैर का पेड़। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। वन विभाग की मलोट बीट में खैर के पेड़ों का अवैध कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अभी कुछ ही दिन पहले हुए भारी कटान का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि माफिया ने एक बार फिर आधा दर्जन हरे-भरे खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी है।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि इसी क्षेत्र में कुछ दिन पहले लगभग दो दर्जन खैर के पेड़ काटे गए थे, लेकिन विभाग की सुस्ती के कारण माफिया के हौसले बुलंद हैं। वर्तमान में जंगल के भीतर केवल पेड़ों के ठूंठ ही नजर आ रहे हैं, जो अवैध कटान की गवाही दे रहे हैं। वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अब तक एक भी आरोपी को पकड़ने या पहचान करने में नाकाम रहे हैं, जिससे विभाग की गश्त और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
उधरर, वन मंडल अधिकारी नूरपुर संदीप कोहली ने कहा कि मलोट बीट में हुए अवैध कटान को लेकर परिक्षेत्र अधिकारी से बात की गई है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है और दोषियों के खिलाफ जल्द ही सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें