फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वाॅलीबाल में केजी कंस्ट्रक्शन सुंगल, महिला रस्साकशी में बंदला प्रथम

Fri, 17 Apr 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। बैसाखी के उपलक्ष्य पर ग्रामीण खेल प्रोत्साहन समिति कंड ग्वाल टिक्कर ने तीन दिवसीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के संयोजक बलवंत हडूरिया ने बताया कि वाॅलीबाल में केजी कंस्ट्रक्शन सुंगल की टीम विजेता और ग्वाल टिक्कर उपविजेता रही। कबड्डी में बैजनाथ विजेता और उतराला की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

महिला रस्साकशी में सिद्ध शाह मंडल बंदला प्रथम और महिला मंडल खरास द्वितीय, बोरी दौड़ में अक्षित ग्वाल टिक्कर प्रथम, सक्षम ग्वाल टिक्कर द्वितीय, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में रंजना राजपूत प्रथम रहीं। थ्री लेग रेस में अमित, राकेश ग्वाल टिक्कर प्रथम और आर्यन, आदित्य ग्वाल टिक्कर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
वाॅलीबाल के अंडर-14 वर्ग में सिक्स स्टार उतराला प्रथम और सिक्स ब्रदर्स ग्वाल टिक्कर की टीम द्वितीय रही। अंडर -14 कबड्डी में सेवन स्टार उतराला प्रथम और सेवन स्टार ग्वाल टिक्कर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। समापन अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य नवी ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

नवी ठाकुर ने विजेताओं को सम्मानित किया तथा आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए 11 हजार रुपये और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बच्चों को 5100 रुपये दिए। खेल आयोजन के लिए ब्रिगेडियर संजीव सोनी ने आयोजन समिति को 5100 रुपये का सहयोग दिया।
खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व एसडीओ सुरेंद्र नेगी ने शुभारंभ किया था। इस अवसर पर पूर्व सूबेदार रविंद्र ठाकुर, संजय ठाकुर, पूर्व पर्यटन अधिकारी सतीश कुमार, पूर्व सूबेदार झौंफी राम, पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम चंद, पृथी चंद, पूर्व उपप्रधान पूर्ण चंद और अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें