फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन कांगड़ा में 20,941 किशोरों को लगाई वैक्सीन

विज्ञापन
डीएवी स्कूल नगरोटा सूरियां में वैक्सीन लगाते हुए स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। 15 से 18 आयु वर्ग के टीकाकरण अभियान के पहले ही दिन जिला कांगड़ा ने बाजी मार ली। 15000 को वैक्सीन लगाने के लक्ष्य के मुकाबले सोमवार को 20,941 किशोर एवं किशोरियों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। छात्र-छात्राओं में उत्साह देखते ही बना।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि सोमवार को 177 स्थानों पर 20,941 किशोर व किशोरियों ने कोरोना वैक्सीनेशन करवाई। जिले में लगभग 75,000 किशोर व किशोरियों को टीकाकरण अभियान के तहत जोड़ा जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 15 से 18 साल तक के बच्चों की कोरोना वैक्सीनेशन सुनिश्चित बनाएं तथा कोरोना अनुरूप व्यवहार अपनाएं।
कांगड़ा में 43 नए मामले, 225 पहुंचे एक्टिव केस
उधर, जिले में सोमवार को 43 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। साथ ही 13 संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। वर्तमान में कोरोना पॉजिटिव एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 225 पहुंच गया है। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को योल कैंट के नौ, धीरा के चार, लॉरेट कालेज कथोग की एक छात्रा और सकोह पुलिस बटालियन में एक महिला जवान सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। अभी तक जिला में 52,467 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए, जिनमें 51,057 स्वस्थ हुए तथा 1,180 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें