फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: लापता हुआ 16 वर्षीय छात्र अभिलाष, बदहवास हालत में मिला और फिर चली गई जान; उठे कई सवाल

Sun, 30 Aug 2026 05:32 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)।

सार

कांगड़ा के लंबागांव में 16 वर्षीय छात्र अभिलाष की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह 27 अगस्त को ट्यूशन के लिए घर से निकला था, लेकिन लापता हो गया। अगले दिन घर से कुछ दूरी पर बदहवास हालत में मिला। अभिलाष ने पुलिस को बताया था कि दो अज्ञात लोग उसे ट्राले में ले गए और कुछ पिलाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अभिलाष (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोल वनेहड़ पंचायत के 16 वर्षीय छात्र अभिलाष पुत्र संजय चौधरी की रविवार सुबह टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। छात्र 27 अगस्त की शाम घर से ट्यूशन के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन वह घर से कुछ दूरी पर बदहवास हालत में मिला था। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार अभिलाष जमा दो कक्षा में पढ़ता था। 27 अगस्त को शाम करीब चार बजे वह सोल वनेहड़ स्थित घर से अपर लंबागांव में ट्यूशन के लिए निकला था। वह ट्यूशन सेंटर नहीं पहुंचा और देर शाम तक घर भी नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद परिजनों ने लंबागांव थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

28 अगस्त को अपर लंबागांव के एक युवक ने अभिलाष को पलाहनिया मोड़ के पास सड़क किनारे देखा। यह स्थान उसके घर से करीब 200 से 250 मीटर दूर बताया जा रहा है। युवक ने सोशल मीडिया पर उसकी गुमशुदगी की सूचना देखी थी। पहचान होने के बाद उसने पड़ोसी को सूचना दी, जिसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी मिली।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजनों ने अभिलाष को बेहद खराब हालत में पाया। उसके पैरों में चप्पल नहीं थी और वह ठीक से चल या बोल नहीं पा रहा था। परिजन उसे जयसिंहपुर अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में बताई दो अज्ञात लोगों की बात
उपचार के दौरान अभिलाष ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि दो अज्ञात लोग उसे एक ट्राले में ले गए थे। छात्र के अनुसार दोनों लोगों ने उसे कुछ पिलाया और बाद में छोड़ दिया। उसने पुलिस के सामने दोनों व्यक्तियों की पहचान नहीं होने की बात कही थी। परिजनों के अनुसार उपचार के दौरान अभिलाष के लीवर और दोनों किडनियों पर गंभीर असर पड़ा। रविवार सुबह उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का कारण
छात्र की मौत के पीछे वास्तविक कारण क्या रहा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। उसने क्या पदार्थ लिया था और उसके शरीर पर इसका क्या असर हुआ, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सामने आने की उम्मीद है। पुलिस फिलहाल मामले में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अलग-अलग पहलुओं से जांच के लिए टीमें गठित की जाएंगी। छात्र के साथ क्या हुआ और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें