फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गांवों में जमा गंदे पानी को साफ करेगा ‘काना इंडिका’

विज्ञापन
गमरू ​​स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में गंदे पानी को स्व्च्छ करने के लिए रोपे गए काना इंडिका क
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

मनरेगा के तहत दलदल भरे क्षेत्र और गंदगी भरे नालों के आसपास किया जाएगा पौधे का रोपण
स्वच्छता के साथ रंग-विरंगे फूल भी खिलेंगे
विपिन चौधरी
धर्मशाला। गांवों में बहने वाले गंदे पानी को साफ करने के लिए अब ‘काना इंडिका’ पौधा विशेष भूमिका निभाएगा। इस पौधे को मनरेगा के तहत उन क्षेत्रों में रोपित किया जाएगा, जहां पर गंदे पानी का ठहराव होता है या अधिक मात्रा में कीचड़ रहता है। इसके अलावा इस पौधे को ग्रामीण क्षेत्रों के गंदगी भरे नालों के आसपास भी रोपित किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत किए जाने वाले पौधरोपण कार्यों में अब हल्दी वर्गीय प्रजाति के पौधे काना इंडिका को रोपने में भी वरीयता दी जाएगी। काना इंडिका का यह पौधा जहां गंदगी को अपने अंदर सोखने की क्षमता रखता है, वहीं गंदे पानी को फिल्टर कर बाहर भेजता है। काना इंडिका का पौधा अक्सर हमें नालों के किनारों के दिख जाता है।
विज्ञापन

दक्षिण भारत में हुई एक कार्यशाला के दौरान काना इंडिका पौधे को रोपित करने के बाद उससे हुए फायदे बताए गए थे। इन्हीं फायदों को देखते हुए अब इस पौधे को गांवों में मनरेगा के तहत रोपने की योजना बनाई जा रही है। पौधे को रोपने के लिए उन स्थानों को चिन्हित किया जाएगा, जहां पर सबसे अधिक गंदगी रहती है या जहां पर कीचड़ अधिक पाया जाता है। काना इंडिका का यह पौधा गंदगी को अपने अंदर समा लेता है तथा स्वच्छ पानी को बाहर निकालता है। इसके अलावा इस पौधे पर रंग-बिरंगे फूल भी लगते हैं।


सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में भी हो रहा प्रयोग
नगर निगम धर्मशाला के तहत गमरू में बनाए गए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में भी काना इंडिका नामक इस पौधे को रोपा गया है। इस प्लांट में यह पौधा पूरी तरह से योजना पर खरा उतरा है। गंदे पानी को इन पौधों के बीच गुजारा जा रहा है, जिसमें पौधा जहां गंदगी को अपने अंदर सोख रहा है, वहीं साफ पानी बाहर फेंक रहा है। काना इंडिका से निकल रहे पानी को प्लांट में एक तालाब का रूप दिया गया है, जहां पर बतखों को भी रखा गया है।
विज्ञापन


कोट्स

ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत हल्दी वर्गीय पौधे की प्रजाति ‘काना इंडिका’ का रोपण किया जाएगा। यह पौधा गंदे पानी के ठहराव और दलदल भरे क्षेत्रों में लगाया जाएगा। इस पौधे की खासियत है कि यह गंदे पानी को साफ कर देता है। - चंद्रवीर सिंह, परियोजना अधिकारी, डीआरडीए कांगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें