फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पपरोला में कला उत्सव का आगाज, 248 विद्यार्थी प्रतिभा दिखाने उतरे

Fri, 23 Oct 2026 04:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में वीरवार को दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय समिति के चंडीगढ़ संभाग के अंतर्गत आयोजित इस उत्सव में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के नवोदय विद्यालयों से 248 विद्यार्थी भाग लेने उतरे। 22 और 23 अक्तूबर को होने वाली प्रतियोगिता में विद्यार्थी विभिन्न कला विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों, शिक्षकों, अतिथियों और निर्णायक मंडल का स्वागत किया। उत्सव के पहले दिन शास्त्रीय एकल नृत्य, थियेटर, आदिवासी नृत्य और पारंपरिक लोक नृत्य सहित विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

पहले दिन थियेटर गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा, विकसित भारत और राष्ट्रीय एकता जैसे विषयों को प्रस्तुत किया। इन प्रस्तुतियों के जरिये विद्यार्थियों ने समाज को जागरूकता और एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन के लिए विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी विशेषज्ञों को निर्णायक मंडल में शामिल किया गया। इनमें सेवानिवृत्त जिला लोक संपर्क अधिकारी, रंगकर्मी, वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी एवं एंकर कुलदीप गुलेरिया, महाविद्यालय शिवनगर के सहायक प्रोफेसर (संगीत) उज्ज्वल सिंह कटोच और आकाशवाणी की एंकर एवं कलाकार पिंकी शर्मा शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के उपप्राचार्य शैलेंद्र सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें