फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सुधीर शर्मा पर एफआईआर के खिलाफ भाजपा का धर्मशाला में विरोध-प्रदर्शन

विज्ञापन
धर्मशाला में प्रदेश सरकार के ​खिलाफ तिरंगा रैली निकालते हुए भाजपा नेता और कार्यकर्ता। -अमर उजाल
विज्ञापन
धर्मशाला। भाजपा नेता एवं धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला की सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने पोस्ट ऑफिस से उपायुक्त कार्यालय तक तिरंगा यात्रा निकाली और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के उपरांत जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर सुधीर शर्मा के खिलाफ दर्ज एफआईआर को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई गई। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता शकुन मनकोटिया ने आरोप लगाया कि विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ झूठे और निराधार मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी एकजुट होकर सरकार की इस दमनकारी कार्रवाई का विरोध कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस प्रकार की राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई को सहन नहीं किया जाएगा और यदि यह नहीं रुकी तो कार्यकर्ता अनशन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। वहीं, धर्मशाला ग्रामीण मंडल भाजपा के कार्यकारी महामंत्री शुभम सूद ने कहा कि यदि सुधीर शर्मा के खिलाफ दर्ज मामला वापस नहीं लिया गया तो इस आंदोलन को प्रदेश स्तर पर ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने आने वाले समय में चक्का जाम करने और विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार को काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराने की चेतावनी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले विपक्षी नेताओं को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है।

धर्मशाला में प्रदेश सरकार के खिलाफ तिरंगा रैली निकालते हुए भाजपा नेता और कार्यकर्ता। -अमर उजाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें