फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 1100 दीपकों से जगमगाया ज्वालामुखी मंदिर, विधि-विधान से हुआ महालक्ष्मी पूजन

विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर रंग बिरगी लाइटो से सजा बनाई गयी सुंदर रंगोली स्तोत्र संवाद
विज्ञापन
दीपावली पर रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया शक्तिपीठ, स्वर्ण एवं रजत आभूषणों की भी की गई पूजा-अर्चना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में दीपावली का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और पुष्प सज्जा से सजाया गया। दीपावली की रात 1100 दीपकों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा और भक्तिमय माहौल बना रहा।
मंदिर न्यास एवं प्रशासन की ओर से रविवार शाम छह बजे महालक्ष्मी पूजन शुरू किया गया, जो रात आठ बजे तक चला। इस दौरान मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश, मां सरस्वती और कुबेर देव की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। मंत्रोच्चारण, आरती और भोग प्रसाद के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। मंदिर में रखे स्वर्ण एवं रजत आभूषणों की भी विधि-विधान से पूजा की गई।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी एवं न्यास सदस्य अविनेद्र शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी दीपावली पर विशेष महालक्ष्मी पूजन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास एवं प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं, ताकि भक्तजन सुगमता से पूजा-अर्चना कर सकें।
विज्ञापन

रात को स्थानीय लोगों और पुजारी वर्ग ने मंदिर पहुंचकर मां ज्वालामुखी का आशीर्वाद लिया और दीप प्रज्वलित किए। दीपों की रोशनी और मंत्रोच्चारण से पूरा मंदिर परिसर आलोकित नजर आया। इस अवसर पर पुजारी वर्ग ने प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं को दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा मां ज्वालामुखी से सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें