फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालमपुर के काहनफट्ट में गिरी बस, वृद्धा की मौत सहित नौ घायल

विज्ञापन
धीरा के काहनफट्ट में गिरी परिवहन निगम की बस - फोटो : Kangra
विज्ञापन
पालमपुर/भवारना (कांगड़ा)। धीरा उपमंडल की काहनफट्ट पंचायत के पास परिवहन
विज्ञापन

निगम की एक बस सोमवार सुबह अनियंत्रित होकर सड़क से पलट गई। हादसे में
एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। घायलों को टांडा अस्पताल रेफर किया गया है। परिवहन निगम पालमपुर की यह बस सुबह संदू बड़ग्रां से पालमपुर की ओर वाया काहनफट्ट होकर चंगर इलाके में आ रही थी, लेकिन काहनफट्ट पंचायत के रंगेहड़ गांव के पास यह बस तीखे मोड़ पर सड़क से पलट गई। बस दुर्घटनाग्रस्त होने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। चीख पुकार सुन कर इलाके के लोग वहां पर पहुंच गए। उन्होंने घायल लोगों को बस से बाहर निकाला।
इस बीच एबुंलेंस को भी बुलाया गया। घायलों की हालत को देख उन्हें सीधा टांडा मेडिकल कॉलेज जाया गया। इसमें अस्पताल पहुंचने से पहले ही रतो देवी (67) निवासी सदूं ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सभी घायलों का इलाज अभी टांडा में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बस अभी सदूं से करीब चार किलोमीटर दूर ही चली ही थी कि हादसे का शिकार हो गई। लोगों की हालत को देख थाना भवारना को सूचना दे दी गई, जबकि एंबुलेंस को भी फोन किया गया। लेकिन एबुलेंस आने से पहले ही कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया। एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई थी। घटना का पता चलते ही तहसीलदार धीरा और काहनफट्ट की प्रधान कंचना देवी भी घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने भी स्थानीय लोगों के साथ इसमें अपनी मदद की। बस में चालक परिचालक समेत 10 सवारियां बैठी थी। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उधर, डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने कहा कि घटना स्थल का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कहा कि हादसे में एक महिला की मौत हो गई है और नौ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग हुए घायल
काहनफट्ट बस हादसे में घायल हुए लोगों में से रमेश चंद ( 48), सीमा
देवी (46), सुनीता कुमारी (42), बबली देवी (49) निवासी सदूं बडग़्रां,
बनीता (23), शुभम कुमार (20), बबीता कुमारी (47) निवासी गरला सरकारी, केसरी
देवी (34), नितिन ठाकुर (14) निवासी रिहड़ी शामिल है, जबकि रतो देवी (67)
पत्नी जय चंद निवासी सदूं बड़ग्रां की मौत हो गई है।
प्रशासन ने मृतका के परिजनों को दी फौरी राहत
प्रशासन की ओर से तहसीलदार धीरा मेघना गोस्वामी ने बस हादसे का शिकार हुई महिला को फौरी राहत दे दी है। वहीं उन्होंने कहा कि घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें भी राहत प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें