फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुहना में ट्रक का दरवाजा खुलने से ट्रक मालिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। तहसील रक्कड़ के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कुहना के पास एक तीखे मोड़ पर रविवार देर रात अचानक कंडक्टर के तरफ की खिड़की खुलने पर ट्रक में बैठे व्यक्ति की नीचे गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक ट्रक मालिक था।
विज्ञापन

मृतक की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र स्वर्ण सिह गांव रजोल तहसील कांगू जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार कुलदीप सिंह अपने ट्रक में सवार होकर बरमाणा से सीमेंट लेकर होशियारपुर पजांब जा रहा था। उस दौरान ट्रक दलीप सिंह पुत्र लेख राज निवासी रजोल (कांगू) चला रहा था। कहा जा रहा है कि लहूलुहान हुए कुलदीप कुमार को उपचार के लिए नादौन अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, इस हादसे का पता चलते ही मौके पर टीम के साथ पहुंचे रक्कड़ पुलिस थाना प्रभारी जीत सिंह महाल ने शव को कब्जे मे लेकर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है। डीएसपी ज्वालामुखी तिलक राज और थाना प्रभारी जीत सिंह महाल ने बताया कि मृतक कुलदीप कुमार का देहरा मे पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें