शाहपुर (कांगड़ा)। आईटीआई शाहपुर में आयोजित कैंपस इंटरव्यू में 106 प्रशिक्षित युवाओं को विदेश में नौकरी मिल गई है। चयनित युवा दिसंबर माह के पहले हफ्ते दुबई स्थित रस-अल-खेमाह कंपनी में अपनी ज्वाइनिंग देंगे।
वहां ये युवा कुछ दिनों की ट्रेनिंग के बाद अशोक लेलैंड की गाड़ियों को तैयार करेंगे। विदेश में नौकरी मिलने पर युवा काफी उत्साहित हैं। आईटीआई शाहपुर में कंपनी के एचआर विभाग से मेल भेजी गई है। मेल में चयनित किए गए युवाओं के बारे में जानकारी दी गई है।
संस्थान के प्राचार्य एसके लखनपाल ने बताया कि कंपनी के अधिकारी तीन दिसंबर को संस्थान में वीजा देने के लिए आ रहे हैं। चयनित युवा इसकी जानकारी संस्थान से ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में चयनित युवा ही तीन दिसंबर को संस्थान में पहुंचेंगे। लखनपाल ने युवाओं और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं।