फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: हॉकी में जेएमवी और डढंब विजेता

Wed, 29 Jul 2026 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जमानाबाद में हॉकी मैच के दौरान मैदान में खिलाड़ी। -आयोजक
विज्ञापन
धर्मशाला/कांगड़ा। जमानाबाद में आयोजित मिंजर मेले की हॉकी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग का खिताब जेएमवी और सीनियर वर्ग का खिताब डढंब की टीम ने अपने नाम किया। मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबलों में जूनियर वर्ग में कलियाड़ा उपविजेता रही। प्रतियोगिता में करीब 12 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबलों के समापन अवसर पर जिला परिषद सदस्य विजय कुमार मुख्यातिथि और पूर्व हॉकी खिलाड़ी नरेश कुमार स्याल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मेला कमेटी और आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं और खेलों से उनका शारीरिक व मानसिक विकास होता है।
विज्ञापन

इस वर्ष प्रतियोगिता के आयोजन में अरनी यूनिवर्सिटी ने मेला कमेटी को सहयोग दिया। इस अवसर पर प्रधान अशोक काकू, हरजीत, विपन पॉल, ओम प्रकाश, सुनील, अक्षय, प्रमोद सिंह, हरि सिंह, गोवर्धन सिंह, साहेब सिंह, महेंद्र सिंह, मेसू, सुरेंद्र कुमार, अमरजीत सिंह, दीप, बुद्धि सिंह, राजकुमार और एंकर संदीप चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें