फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जायका मध्यावधि समीक्षा मिशन ने जांचीं गतिविधियां

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर आए जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जायका) के मध्यावधि समीक्षा मिशन ने कांगड़ा जिले में हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (एचपीसीडीपी) के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान चैतड़ू में किसान उत्पादक संगठनों के संयुक्त मंच का शुभारंभ किया गया। मंच का शुभारंभ जायका समीक्षा मिशन के प्रमुख एवं जायका-इंडिया के मुख्य प्रतिनिधि ताकेउची तकुरो ने किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के सचिव (कृषि) डॉ. सी पॉलरासु, जायका-इंडिया की प्रतिनिधि इवामोटो तएको, विकास विशेषज्ञ निष्ठा वेंगुरलेकर, परियोजना निदेशक डॉ. सुनील चौहान, हार्वेस्टिंग फार्मर्स नेटवर्क (एचएफएन) के सीईओ रुचित गर्ग तथा वरिष्ठ सलाहकार बीएस संधू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

यह किसान महासंघ परियोजना के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण एग्री-बिजनेस पहल है, जिसका उद्देश्य किसान उत्पादक संगठनों को एक साझा मंच प्रदान कर उन्हें बाजार से जोड़ना, मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देना तथा किसानों की आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करना है। यह महासंघ एचपीसीडीपी और हार्वेस्टिंग फार्मर्स नेटवर्क मोहाली के सहयोग से गठित किया गया है। इस अवसर पर एचपीसीडीपी कैलेंडर-2026 का भी विमोचन किया गया। इसके उपरांत मिशन दल जिला परियोजना प्रबंधन इकाई पालमपुर के लिए रवाना हुआ, जहां दवाड़ कूहल सिंचाई योजना का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की गई। मिशन ने कृषि विभाग के मॉडल फार्म भट्ठू का भी दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें