फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर अस्पताल में नहीं रेडियोलॉजिस्ट, मरीज बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। नागरिक अस्पताल पालमपुर में रेडियोलॉजिस्ट न होने से लोगों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। इतने बड़े उपमंडलीय अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने से मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अस्पताल में कुछ दिन से रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली हो गया है। अपनी हाई स्टडी के चलते महिला रेडियोलॉजिस्ट के जाने के बाद अभी तक यह पद खाली चल रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना करीब पांच से छह सौ ओपीडी रहती है। कई मरीजों को चिकित्सक अल्ट्रासाउंड के लिए लिखते हैं, लेकिन अस्पताल में इसकी सुविधा नहीं है। निजी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड के आठ सौ से एक हजार रुपये वसूले जाते हैं। इससे खासकर गरीब लोगों को काफी खर्च वहन करना पड़ रहा है, जबकि अस्पताल में डेढ़ सौ रुपये लगते हैं। पालमपुर अस्पताल में पालमपुर समेत सुलह, जयसिंहपुर, बैजनाथ, नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्रों के लोग इलाज करवाने के लिए पहुंचते हैं।



नागरिक अस्पताल में पिछले कई दिनों से रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। इससे अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं रहे हैं। कांग्रेस सरकार अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा देने में नाकाम साबित हो रही हैं। - विनय शर्मा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता
विज्ञापन


अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने से खास कर गर्भवती महिलाओं काफी परेशानी आती है। अस्पताल में आने वाली इन महिलाओं को निजी अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही है। - पूनम सूद, समाज सेविका

इतने बड़े पालमपुर अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने से महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है। रोजाना कई महिलाएं अल्ट्रासाउंड के लिए अस्पताल पहुंचती हैं लेकिन वहां यह सुविधा न मिलने से उन्हें परेशानी होती है। -सरिता पठानिया

पालमपुर अस्पताल में जल्द रेडियोलोजिस्ट की तैनाती की जानी चाहिए, जिससे महिलाओं सहित अन्य लोगों को कोई परेशानी न हो। - तमन्ना भाटिया
अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद पिछले कुछ दिन से खाली चल रहा है। इसे लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। अस्पताल में जल्द इसकी व्यवस्था हो जाएगी। - डॉ. तिल भागड़ा, एमएस पालमपुर अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें