धर्मशाला। शहर के सर्राफा कारोबारी से छह लाख रुपये के चांदी के गहने लेने वाला चंबा जिला के आरोपी ज्वेलर पर पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी में है।
पुलिस ने उसे धर्मशाला थाना बुलाया है। एएसपी कांगड़ा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की जांच में ऐसे साक्ष्य सामने आ रहे हैं कि यह ज्वेलर पहले भी इस तरह की कई हेरा-फेरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है।
धर्मशाला पुलिस ने भी इन बिंदुओं को लेकर आगामी जांच को जारी रखा है। बता दें कि धर्मशाला के सराफा व्यापारी ने चंबा के चुवाड़ी के एक ज्वेलर पर छह लाख रुपये के चांदी के गहने लेने और उसकी राशि न देने का आरोप लगाया है। साथ ही गहने की राशि मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।