फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जवाली के नशा माफिया की 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति सीज

Tue, 19 Nov 2024 05:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)  पुलिस ने जवाली के सोहन लाल की सम्पत्ति सीज की गई।
विज्ञापन
पिछले वर्ष एक किलो से अधिक चरस पकड़ने के मामले में की कार्रवाई
विज्ञापन

अभियोग में गिरफ्तार आरोपी की चल-अचल संपत्ति की वित्तीय जांच के बाद उठाया कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
जवाली/नूरपुर(कांगड़ा)। जिला पुलिस नूरपुर ने जवाली के नशा माफिया पर कार्रवाई करते हुए 1,42,47,322 रुपये की चल-अचल संपत्ति सीज की है। पुलिस ने सोहन सिंह उर्फ सोहनी निवासी टियूकरी तहसील जवाली जिला कांगड़ा के खिलाफ यह कार्रवाई की है।
23 दिसंबर 2023 को पुलिस थाना जवाली के तहत मुकाम अमणी में नाकाबंदी में गाड़ी की चैकिंग के दौरान श्याम लाल निवासी जिल्हन (मंडी) के कब्जे से एक किलो 43 ग्राम चरस बरामद की थी। इस पर थाना जवाली में एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

इस अभियोग में जिला पुलिस नूरपुर की ओर से पेशेवर ढंग से आगामी कार्रवाई करते हुए एक अन्य आरोपी सोहन सिंह उर्फ सोहनी निवासी टियूकरी तहसील जवाली को घाटी बैरियर नजदीक पौंग डैम से गिरफ्तार किया था। जिला पुलिस नूरपुर ने इस अभियोग में गिरफ्तार आरोपी सोहन सिंह की चल-अचल संपत्ति की वित्तीय जांच की। जिसमें आरोपी की 1,42,47,322 रुपये की चल-अचल संपत्ति को आगामी आदेशों के लिए सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली के पास आवेदन किया था। इस पर अब सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि सोहन सिंह उर्फ सोहनी की 1,42,47,322 रुपये की चल-अचल संपत्ति को जब्त किया गया है। नशा माफिया के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस जिला नूरपुर अभी तक नौ नशा तस्करों की ओर से अवैध कारोबार से अर्जित की गई कुल 17,71,69,475 रुपये की चल-अचल संपत्ति को जब्त कर चुकी है।
-

जवाली (कांगड़ा)  पुलिस ने जवाली के सोहन लाल की सम्पत्ति सीज की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें