फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जवाली में ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ पर मंथन

विज्ञापन
ज्वाली में संगठन सृजन अभियान को लेकर जिला स्तरीय बैठक में भाग लेते कृषि मंत्री चंद्र कुमार । पा
विज्ञापन
रैहन/जवाली (कांगड़ा)। हर विधानसभा क्षेत्र में मेरा बूथ सबसे मजबूत के संकल्प के साथ कार्य करना होगा। बूथ स्तर पर मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। यह बात हिमाचल कांग्रेस अनुसूचित विभाग प्रदेशाध्यक्ष जीवन कुमार ने संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय बैठक में कही।
विज्ञापन

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अनुसूचित वर्ग के लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में मुख्यातिथि कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार अनुसूचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इन योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं, जिससे पात्र लोगों को उनका पूरा लाभ मिल सके।
उन्होंने संगठन की मजबूती को लोकतंत्र की आधारशिला बताते हुए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला अध्यक्ष रघुबीर भाटिया ने कहा कि जिले में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा।
विज्ञापन

आने वाले समय में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। संगठन सृजन अभियान के माध्यम से दलित समाज की आवाज को मजबूती देने और संविधान की रक्षा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें