फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जागा विभाग, आरा चौक में चेतावनी व शेवरॉन बोर्ड लगाए

Tue, 28 Apr 2026 02:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कैप्शन:आरा चौक के खतरनाक मोड़ पर लगे चेतावनी और शैवरन बोर्ड, हादसों पर लगेगी लगाम
विज्ञापन
संसारपुर टैरेस/डाडासीबा (कांगड़ा)। डाडासीबा क्षेत्र के अंतर्गत आरा चौक पर खतरनाक यू-टर्न पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के बाद आखिरकार लोक निर्माण विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने यहां चेतावनी बोर्ड के साथ-साथ शेवरॉन बोर्ड भी स्थापित कर दिए हैं जिससे वाहन चालकों को सतर्क किया जा सके। यह स्थान लंबे समय से दुर्घटना संभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। गहरी उतराई और तीखे मोड़ के कारण अकसर वाहन अनियंत्रित होते हैं। स्थानीय लोग भी लंबे समय से सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे थे। लोक निर्माण विभाग डाडासीबा के सहायक अभियंता नितेश कौंडल ने बताया कि इस स्थान को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित किया था। सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक संकेतक लगाए हैं। जल्द ही स्पीड ब्रेकर भी लगाए जाएंगे जिससे वाहनों की गति को नियंत्रित किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें